पुलिस ने चन्द घंटो में एटीएम,मोबाइल फोन,नगदी के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चन्द घंटो में एटीएम,मोबाइल फोन,नगदी के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,

हरिद्वार। वादी श्रवण कुमार पुत्र सुखलाल सिंह निवासी ग्राम सेकुपुरा पोस्ट व थाना मंडावर जिला बिजनौर (यू0पी0) की तहरीर दी गयी कि वह अपने साथी के साथ ट्रक संख्या PB11CJ-4919 में प्लास्टिक का दाना में दिनांक 22.07.22 को करीब 2 बजे पुराना औधोगिक क्षेत्र हरिद्वार आया था। और ट्रक को प्लॉट संख्या F20 पर स्थित कम्पनी के पास सड़क पर खडा करके ट्रक के अन्दर सो गये थे। जब सुबह करीब 4 बजे उठे तो देखा कि ट्रक में उसका  मोबाईल VIVO-V21, एवमं बैंक ऑफ बडोदा का एटीम(ATM) Card और 3000 रू0 किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 343/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग के अनावरण अभियुक्त की गिरफ्तारी/ धरपक्कड हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के प्रभारी उ0नि0 अशोक कश्यप द्वारा अथक प्रयास/ गहन सुरागरसी पतारसी ,कडी मेहनत से मुकदमा पंजीकृत होने के कुछ ही घंटो मे चोरी का खुलासा करते हुये अभियुक्त अमन थापा पुत्र स्व0 सोनू सिंह निवासी इन्द्रा बस्ती औ0क्षेत्र कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को मुखविर खास की सूचना से दिनांक 23.07.22 की सुबह 00.05 बजे में हिल बाईपास रोड से इन्द्राबस्ती को जाने वाले तिराह से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन  VIVO कम्पनी का,  नगदी 2000/- रूपये एवं बैंक ऑफ बडौदा का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। अभि0 को आज  न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
अमन थापा पुत्र स्व0 सोनू सिंह निवासी इन्द्रा बस्ती औ0क्षेत्र कोतवाली नगर हरिद्वार।


बरामदगी का विवरण-
एक मोबाईल VIVO-V21,  3000 रू0 नगदी एवं बैंक ऑफ बडोदा का एटीम(ATM) Card

पुलिस टीम                                                                                                                                                                                                                        
उ0नि0 अशोक कश्यप  कोतवाली नगर हरिद्वार
का0 604 अजय सिह को0नगर हरिद्वार
का0 1353 मुकेश उनियाल को0नगर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।