एसएसपी अजय सिंह ने 48 घण्टो में मर्डर हत्या के मामले का किया खुलासा,
हरिद्वार एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹ 25000 का इनाम देने की घोषणा,
हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को 2 दिन तक रखा ड्रम के अंदर,
मृतक की जेब से एनटीएल कंपनी का एक कागज मिला था,

मृतक की शिनाख्त नितिन भंडारी पुत्र ओमप्रकाश भंडारी थाना पौड़ी तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल का निवासी बताया जा रहा है वादी विनोद प्रकाश भंडारी पुत्र जितेंद्र सिंह भंडारी ने तहरीर देकर हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अभि0गणों के मोबाईल नम्बर मिले जिससे मोबाईल नम्बर की आई0डी0 बुलन्द शहर यूपी मिलने पर एक पुलिस टीम को तुरन्त बुलन्द शहर के लिए रवाना किया गया। जिससे पता चला कि अभि0गण घटना को अंजाम देने के पश्चात जयपुर ग्रेटर नोयडा, बुलन्द शहर, गाजियाबाद अलग-अलग शहरो में ठहरे हुए है।
शव को छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लाये,फिर अभि0गण किराये का मकान खाली करके अपना सामान महिन्द्रा पिकअप से लेकर बुलन्द शहर चले गये।
मिली जानकारी अनुसार महिन्द्रा पिकअप चालक द्वारा बताया गया कि मेरी महिन्द्रा पीकअप दो लड़को ने अपना घर का सामान बुलन्द शहर ले जाने के लिए बुक करायी थी जो कि बुलट मोटर साईकिल में आये थे। जिसका नम्बर UK17S4986 है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बुलट मोटर साईकिल के नम्बर से नाम पता तस्दीक किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा घटना में अभि0गण 1. गुलशन बेगम पत्नी जफर, 2. विधि विवादित किशोर को बुलन्दशहर उ0प्र0 से नियमानुसार पकड़ा गया। जिनकी निशांदेही पर मृतक का गेस स्लेण्डर व फ्रीज व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साईकिल UK17S4986 बरामद की गयी।
पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण आजाद पुत्र जफर, नौशाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 को उनके किराये के कमरे कस्बा हल्दौनी, दादरी ग्रेटर नोयड़ा उ0प्र0 से दबोचा गया। जिनसे मृतक से लिए गये एक लाख दस हजार रूपये नगद व मृतक का अन्य सामान बरामद किया गया।
अभि0गण
1. गुलशन बेगम पत्नी जफर धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 2. विधि विवादित किशोर, 3 ,आजाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 4- नौशाद पुत्र जफर निवासी धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0
बरामदगी सामान
गैस स्लेण्डर व ,फ्रीज, बुलट मोटर साईकिल UK17S4986 , 1,10,000/- रूपये नगद, एक मोबाईल फोन,पैन कार्ड, मृतक का पर्स, ए0टी0एम0 कार्ड, पैन कार्ड,आधार कार्ड,
पुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
संजीव थपलियाल (थानाध्यक्ष) थाना झबरेड़ा,दोनों कोतवाली की पुलिस टीम, लोकपाल परमार,जयवीर सिंह, दीपक चौधरी, अंजना चौहान, मनसा ध्यानी, गीतम सिंह, नूरआलम, हिमाशु चौधरी , सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, उबैद उल्ला, संजय सिंह , हरदयाल ,सीमा,अक्षय कुमार, अनिल चौहान,
सी0आई0यू0 टीम
नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी सी.आई.यू), हरिद्वार,जहांगीर अली (प्रभारी सी.आई.यू.) रणजीत तोमर,अहसान,सुरेश रमोला ,अशोक कुमार,कपिल देव, रविन्द्र खत्री, महिपाल तोमर, नितिन कुमार, वसीम,
