ब्लाक प्रमुख आशा नेगी ने रविवार को पथरी में कार्यालय खुलने के दौरान स्वागत समारोह किया जिस के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीशस्वरानंद ने कहा कि मैं विधायक नहीं हूं लेकिन फिर भी मेरे क्षेत्र की जनता किसी भी काम के लिए मेरे पास आए तो मैं और मेरी सरकार और क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत, बीडीसी, प्रधान ,आदि सभी लोग मिलकर क्षेत्र की जनता के लिए कार्य करेंगे और 2024 के लिए पार्टी को अपने हरिद्वार से सांसद देने का काम भी करेंगे क्षेत्र की जनता की एक और बड़ी समस्या है लगभग 1 साल बीत जाने के बाद क्षेत्र के विधायक ने कोई कार्य नहीं किया है हरिद्वार जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार है हम अपनी सरकार की अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
ब्लाक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि मुझे ब्लॉक प्रमुख पद पर सहयोग करने वाली मेरी क्षेत्र की जनता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं 24 घंटे आप लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगी और आप लोगों का भी मुझे कार्यों में सहयोग चाहिएगा क्योंकि अगर हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो क्षेत्र का चौमुखी विकास कर पाएंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान , सदस्य जिला पंचायत दर्शना, सदस्य, जिला पंचायत सोहन वीरपाल, सदस्य जिला पंचायत सविता देवी, पूर्व प्रधान सुनीता राणा पवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, उप प्रमुख उधम सिंह चौहान,कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान ,रमेश ममगई ,धर्मेंद्र चौहान ,पूरन सिंह राणा ,बलवंत सिंह पवार, अंकित चौहान ,अरविंद कुमार, चंद किरण सिंह, सतीश प्रधान,मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह रावत, गुरदीप सिंह बुटोला,जितेंद्र कश्यप, गुड्डू लाल प्रधान,आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्लाक प्रमुख आशा नेगी ने रविवार को पथरी में कार्यालय खुलने के दौरान स्वागत समारोह किया जिस के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद रहे।

