ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार
हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल
सोशल मीडिया पर हो रही थी वीडियो वायरल पुलिस ने मौके पर जाकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को खदेड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को नशे के सोदागर व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करने हेतु थाना हाजा से पुलिस टीमें लगातार थाना क्षेत्र में संदिग्ध/वांछित/ईनामी अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम गाडोवाली में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है और शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो दो पक्ष आपस में पुरानी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाया गया किन्तु दोनों पक्ष नही माने ओर लड़ाई झगडे पर उतारू हो गए।
शान्ति व्यवस्था भंग होने की पूर्ण सम्भावना को देखते हुए दोनों पक्षों को कारण गिरफ्तारी बताकर धारा 126/135/170 BNSS में हस्व कायदा गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई की गईl
गिरफ्तार अभियुक्त गण
1- जाबिर पुत्र जाकिर – 29
2- अनस पुत्र शेर अली – 20
3- सुहैल पुत्र गुलशेर – 22
समस्त निवासी गण ग्राम गाडोवाली थाना पथरी हरिद्वार
पुलिस टीम
1- अ.उ.नि.किशन स्वरुप
2- कां 224 सुशील कुमार
3- कां 1179 अजीत तोमर
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल
