जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने की खनन पर औचक छापेमारी की कार्रवाई एसडीएम व खनन अधिकारी, के नेतृत्व में 2 स्टोन क्रेशर व 01 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने की खनन पर औचक छापेमारी की कार्रवाई
एसडीएम व खनन अधिकारी, के नेतृत्व में 2 स्टोन क्रेशर व 01 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशो के क्रम में अवैध खनन, भण्डारण व परिवहन पर लगातार खनन व राजस्व विभाग की कार्यवाही की रविवार को एसडीएम पूर्ण सिंह राणा व खान अधिकारी प्रदीप कुमार मय टीम एक औचक निरीक्षण को कटारपुर की ओर निकले थे, ग्राम कटारपुर में पहुंचते ही एक ट्रैक्टर सामने से आता दिखा, जिसमें वाहन को टीम द्वारा चेक किया गया, जिसमें ग्रीट भरी हुयी थी, वाहन चालक से ई रव्वना तथा भरे उपखनिज सम्बंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परन्तु वाहन चालक ई रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर पाया और उपखनिज को मंदिर निर्माण हेतु बताकर गुमराह करने लगा, परन्तु खनन अधिकारी द्वारा जब उसकी एक न मानकर वाहन को मोड़कर पीआरडी स्टाफ को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर को कटारपुर स्टोन क्रेशर में पहुंचाए। उसके उपरांत भी ट्रैक्टर मालिक द्वारा ट्रैक्टर छुड़वाने हेतु फोन कराकर कई प्रयास किये गये परन्तु खनन अधिकारी द्वारा किसी भी स्थिति में ट्रैक्टर छोड़ने से इनकार किया और ट्रैक्टर सं0 यूके 08 सी0ए0 7623 (04टायरा ट्रॉली) को 06 घन मी0 अवैध ग्रिट सहित सीज कर श्री साई स्टोन क्रेशर, कटारपुर के मुंशी को सुपुर्द किया गया है।
ग्राम कटारपुर में स्थित 02 स्टोन क्रेशर में रात को बुगियों के माध्यम से अवैध उपखनिज क्रय की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके औचक निरीक्षण हेतु खनन अधिकारी व नायब तहसीलदार फेरुपुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग व खनन विभाग की टीम द्वारा कटारपुर में स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर की जांच की गयी। स्टोन क्रेशर के ई रवन्ना पोर्टल व मौके पर जमा उपखनिज में कोई भिन्नता नहीं पायी गयी, परन्तु मौके पर स्टोन क्रेशर के गेट के अंदर दांयी ओर एक गड्ढा दिखाई दिया जो अवैध रूप से पाया गया, जिसकी पैमाइश की गयी है, जिसमे 960 घन मी0 उपखनिज उठाया गया है। यह गड्ढा अवैध होने के कारण स्टोन क्रेशर की ई रवन्ना पोर्टल आई0डी0 तत्काल बन्द कर स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया है। मौके पर स्थित स्टोन क्रेशर मुंशी को हिदायत दी गयी है कि अग्रिम आदेशों तक प्लांट में सभी कार्य स्थगित रखें।
इसके उपरांत राजस्व व खनन की टीम निकट स्थित श्री साईं स्टोन क्रेशर, कटारपुर में गयी, जिसमें रात को बग्गियों से उपखनिज क्रय की शिकायत थी। टीम से स्टोन क्रेशर प्लांट की पैमाइश करायी गयी जिसमें पाया गया कि स्टोन क्रेशर प्लांट में ई रवन्ना पोर्टल से 368 घन मी0 उपखनिज अधिक जमा किया गया है, जिससे पुष्टि हुई कि स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा अवैध उपखनिज क्रय किया जा रहा है। पैमाइश में अधिक उपखनिज पाये जाने पर स्टोन क्रेशर की तत्काल ई रवन्ना आई0डी0 बन्द कर स्टोन क्रेशर को सीज किया गया है। मौके पर स्टोन क्रेशर के मुंशी को हिदायत दी गयी है कि अग्रिम आदेशो तक प्लांट में कोई कार्य न करें।

खनन विभाग व राजस्व विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, इस मौके पर खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार फेरुपुर रमेश चन्द्र, कानूनगो फेरुपुर सुरेंद्र सिंह, खनिज मोहर्रिर, खनन विभाग माधो सिंह व खनन व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।