26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
एंकर– लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी पुलिस चौकी के गांव केवलपुरी 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उक्त महिला को मौत के घाट उतारा है इस मामले में पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
26 वर्षीय पूजा पत्नी विक्की निवासी केवलपुरी की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं खानपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार और सीओ लक्सर विवेक कुमार ने घटना स्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वही इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं काफी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में लिखा पढ़ी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस मौके पर थानाध्यक्ष खानपुर, सीओ लक्सर, एसएसआई अंकुर शर्मा, उप निरीक्षक चौकी प्रभारी पुनीत कुमार, पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।



