हरिद्वार पथरी थाने में सन 1996 से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा थाने में रखी हुई थी जिसको सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य दर्शना व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के सहयोग से धनपुरा रविदास मंदिर में प्रतिमा को रखवाया।
आपको बताते चलें कि सन 1996 से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पथरी थाने में रखी हुई थी जिसके चलते सोमवार को जिला पंचायत सदस्य दर्शना व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के सहयोग से प्रतिमा को थाने से लाकर धनपुरा रविदास मंदिर में रखा गया है।
इस मौके पर अंबेडकर सेवा समिति के सदस्य डॉक्टर ओमपाल, रमेश कुमार, मेंबर ओमी चंद उर्फ गोपी नेता, इस्मपाल,अमित राणा, मोहन राणा,डॉक्टर अरुण, सूरजमल, मोनू कुमार, टिशू कुमार, विकास कुमार,मोनू राणा,फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी व पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।इस को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर दिखाई दे रही है ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य दर्शना व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का आभार व्यक्त किया।