प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून निदेशक,मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश द्वारा जानकारी दी इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों अवकाश घोषित क्या है।

प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून निदेशक,मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश द्वारा जानकारी दी इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों अवकाश घोषित क्या है।

प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया ।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
प्रतीक जैन ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में शीत व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के प्रस्ताव के क्रम में दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर, 2022 को विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03ः30 बजे तक रहेगा तथा समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को  सितंबर तक सभी सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी।
0 Minutes
Uncategorized
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।