फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बांट रहे मास्टरमाइंड सहित 02 दबोचे, रेकेट के बाकी सदस्य भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे,. B tech. डिग्री धारक है मास्टरमाइंड

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बांट रहे मास्टरमाइंड सहित 02 दबोचे, रेकेट के बाकी सदस्य भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे,. B tech. डिग्री धारक है मास्टरमाइंड

लक्सर क्षेत्रांतर्गत जॉब जॉब-जॉब के आकर्षक पोस्टर चस्पा कर नौकरी दिलाने के नाम पर किया जाता था भावनाओं से खिलवाड,

जनकपुरी, सहारनपुर में बनाया था हेड ऑफिस

रुड़की, जगजीतपुर और देहरादून से संचालित किए जा रहे थे फर्जी ब्रांच ऑफिस

बेरोजगार ग्रामीणों को करते थे टारगेट

घटना में प्रयुक्त 04 कम्प्यूटर, विभिन्न पम्पलेट, नियुक्ति प्रमाण पत्र सहारनपुर स्थित कार्यालय से किये बरामद

लक्सर क्षेत्र में ठगी किए जाने का एक और संगीन और ताजा मामला हरिद्वार पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया।

ये था मामला-

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम हबीबपुर कुड़ी निवासी रजवंत द्वारा लक्सर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि लक्सर क्षेत्र के एक गांव में भर्ती संबंधित पोस्टर लगा देखकर उस में दर्ज मोबाइल नंबर पर उसके द्वारा संपर्क किया गया था इसके पश्चात सिडकुल क्षेत्र में सुपरवाइजर की नौकरी का लालच देकर दस्तावेजों के साथ सहारनपुर में देहरादून चौक पर आमंत्रित कर लिया गया वहीं बताए गए पते पर पहुंचने के पश्चात उसे एक तथाकथित अधिकारी द्वारा इंटरव्यू लेकर नौकरी देने के लिए ₹50000 की मांग की गई।

जिस पर पीड़ित के मुताबिक बतौर एडवांस के रूप में ₹20000 भी दे दिए गए वापस लौटने के दरमियान व्यक्तिगत जानकारी के मुताबिक पीड़ित को मालूम हो कि नौकरी के नाम पर पैसे की मांग करने वाले तथाकथित अधिकारी अथवा विभाग द्वारा कई बेरोजगार युवाओं से ठगी को अंजाम दिया गया है और अब वह पैसे बकाया धनराशि लेने के लिए भी लगातार मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने
एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन कर सम्बन्धित स्थलों पर छापेमारी करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद फर्जी भर्ती सेंटर रेकेट के मुख्य सरगना विपिन को हरिद्वार से तथा अन्य अभियुक्त शाकिब को जनपद सहारनपुर से दबोचकर इस ठगी के कारोबार का खुलासा किया। रेकेट से जुड़े कई फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. विपिन सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली उत्तर प्रदेश
2. साकिब पुत्र अजीम निवासी अंबेटा थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

बरामदगी
1- 04 कम्प्यूटर डेल कम्पनी-
2- सीपीयू दो
3- फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र
4- पम्पलेट 100
5- विभिन्न लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्र

पुलिस टीम
अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक कोतo लक्सर,उ0नि0 अंकुर शर्मा, चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल- सुल्तानपुर,चौकी प्रभारी नीरज रावत कस्बा लक्सर, उ0नि0 अमित नौटियाल,उ0नि0 एहसान अली, कांस्टेबल प्रभाकर,कांस्टेबल अशोक (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल प्रवेज,कांस्टेबल शमशेर,कांस्टेबल अजय जोशी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।