अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस टीम ने चोरी किया गया करीब 30 लाख का 12 टायरा ट्रक किया बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस टीम ने चोरी किया गया करीब 30 लाख का 12 टायरा ट्रक किया बरामद

कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 नाजायज चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप व ट्रक भी बरामद

थाना भगवानपुर वादी आसिफ पुत्र वहीद निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से E-FIR दर्ज करायी गयी कि उनका 12 टायरा ट्रक दिनांक- 25.12.2022 किसी ने चोरी कर लिया है। उक्त आधार पर थाना भगवानपुर को साइबर थाने से मु0अ0सं0- 1217/2022 धारा 379 भादवि प्राप्त हुआ।

उक्त सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही वाहन की तलाश हेतु विभिन्न टीम गठित कर की गई तीन बदमाशो को खेलपुर भगवानपुर रोड पर पिकअप वाहन रजि0न0 UP12BT 0227 में एक अदद तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस व 02 नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर चोरी किया हुआ ट्रक व अभियुक्त इस्तिखार के भाई का ट्रक जिसमें चोरी किये हुये ट्रक का इंजन बदला जाना था बरामद किया गया।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया की परवेज व कादिर आपस में जीजा साले है तथा मुनीर इनके चौथे साथी इस्तिखार का दोस्त है। इस्तिखार परवेज और मुनीर ट्रक ड्राईवरी करते है तथा इस्तिखार के भाई के पास एक ट्रक भी है। परवेज का साला कादिर फेरी का काम करता है सभी की मुलाकात अब से करीब 06 महीने पहले हुई थी। कुछ समय पहले इस्तिखार ने अपने भाई के ट्रक का इंजन बदलने के लिये ट्रक चोरी करने व बाकी ट्रक को कबाडी को बेच देने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- परवेज उर्फ मोनी पुत्र लईक अहमद निवासी ग्राम मछियारो वाली मस्जिद खाला पार कोतवाली शहर मुजफ्फरनगर उ0प्र0
2- मुनीर पुत्र इस्लाम निवासी तेजलहेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0
3- कादिर पुत्र अनवर निवासी एक मिनार मस्जिद खाला पार कोतवाली शहर मुजफ्फरनगर उ0प्र0

फरार अभियुक्त-
1- इस्तिखार पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम काजीवाला मौहल्ला मंगलौर हरिद्वार

बरामदगी सामान का विवरणः-
1 -ट्रक LP 3118 न0- UK08 CA-4077, 12 टायरा- (चोरी किया गया ट्रक)
2- ट्रक LP 3118 न0 UK17CA 4067 12 टायरा
3-एक अदद तंमचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस
4- 02 अदद नाजायज चाकू।

पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर राजीव रौथाण ,0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला ,उ0नि0 लोकपाल परमार , उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई,उ0नि0 विपिन कुमार,उ0नि0 दीपक चौधरी,हे0का0 विनोद कुमार,का0 उबैदउल्ला, का0 चालक लाल सिंह,का0 139 राजेन्द्र सिंह,कानि0 1025 राजेश डोभाल ,कानि 1558 हरदयाल,

सीआईयू टीम रुड़की
है0कानि0 अहसान अली सीआईयू रूडकी हरिद्वार, कानि0 अशोक सीआईयू रूडकी हरिद्वार,कानि0 नितिन सीआईयू रूडकी हरिद्वार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।