कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिव्य सेवा प्रेम मिशन आश्रम व चंडी घाट के समीप स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिव्य सेवा प्रेम मिशन आश्रम व चंडी घाट के समीप स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों के भीतर पिछले आठ वर्षों में स्वच्छता के प्रति एक अलख जगी है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में भी स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान निकाय स्तर पर चलाये जा रहे हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में छह पुरस्कार प्राप्त हुए है।

उन्होंने कहा कि इस नववर्ष के प्रथम दिन हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकेंगे। साथ ही कूड़ा दिखने पर उसे कूड़ादान पर डालेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर कोई डालता हुआ दिखाई दें तो जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए रोके।

इस मौके पर संदीप गोयल जिला अध्यक्ष भाजपा, आशीष गौतम संस्थापक दिव्य सेवा प्रेम मिशन , संजय चतुर्वेदी, विश्वास कुमार, सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार श्याम सुन्दर, रमेश बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।