हरिद्वार: सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक सासद हरिद्वार ने बृहस्पतिवार को वंदना कटाारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में तीन दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण बालिका हाकी प्रतियोगिता -2023 का उदघाटन किया, जिसमें आठ जनपदों -देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौढ़ी तथा उधमसिंह नगर की हाकी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं l

हरिद्वार: सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक सासद हरिद्वार ने बृहस्पतिवार को वंदना कटाारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में तीन दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण बालिका हाकी प्रतियोगिता -2023 का उदघाटन किया, जिसमें आठ जनपदों -देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौढ़ी तथा उधमसिंह नगर की हाकी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं l

 

हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने इस अवसर पर आवासीय बालिका छात्रावास के खिलाडियों हेतु सांसद निधि से एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।
डा0 रमेश पोखरियाल निशंक ने हाकी खिलाडी सुश्री वंदना कटारिया का जिक्र करते हुए कहा कि सुश्री वंदना कटारिया ने हॉकी के क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम ऊॅचा किया है l उन्होंने इस मौके पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को भी याद किया , जिन्होंने पूरी दुनिया में हॉकी में भारत का नाम रोशन किया l उन्होंने बालिकाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकायें हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया अभियान‘ के तहत प्रतिभाओं को उभारनें का अभियान चलाया है, जिसके तहत प्रदेश स्तर पर जिस ढंग से प्रतियोगिताएं हो रही है, उनमें कई प्रतिभाए उभर कर सामने आयेंगी
तथा यहॉ के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचगेl
समारोह की विशिष्ट अतिथि सुश्री वंदना कटारिया की माता श्रीमती शोरण देवी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया l उनके द्वारा हाकी खिलाड़ियों को अपनी ओर से हाकी स्टिक वितरित की गई।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण सिंह चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सुनिल डोभाल, सहायक निदेशक, खेल, वीर सिंह बुधियाल, अपर जिलाधिकारी,संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, आशु चौधरी, आर0के0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रदीप कुमार, प्र० जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमति मीरा कैन्तुरा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, सिंहपाल सैनी, सभासद, अजय मलिक, सभासद, ओमप्रकाश सभासद नगर पालिका, वरूण बेलवाल, अनुराग राठी. श्रीमति शिखा बिष्ट, प्रजापति कुकरेती, रविन्द्र यादव, विक्रम सिंह एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्य चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।