हद्दीपुर गांव में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी की उपस्थिति में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया l
आपको बताते चलें कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव हदीपुर गांव में ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी की मौजूदगी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर गांव के सभी ग्रामवासी, मातृशक्ति, युवाओं ,इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग किया और इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी ने कहा कि हमारे देश की प्रथम महिला राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले रही जिन्होंने भारत में प्रथम महिला विद्यालय खोला था उसी के बाद से आज पूरे देश के अंदर महिलाओं को पढ़ने का अधिकार मिला है इसीलिए हम सभी को पढ़ना बहुत जरूरी है हम लोग पढ़ लिखकर शिक्षित होंगे तो ही अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं और अपने अधिकार ले सकते हैं इसलिए पढ़ना जरूरी है l इस मौके पर एक सड़क का उद्घाटन किया जिसका नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर ही रखा गया है
इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी,प्रधान पति टिंकू कुमार, सुनीता देवी, प्रीति सैनी ,सोनिया, रजत सैनी, शिवकुमार ,रजनी, शेखर सैनी, सनी कुमार, शेखर सैनी, ऋतु, विजयपाल सैनी ,यशपाल, रामपाल नेता, सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे l
हद्दीपुर गांव में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी की उपस्थिति में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया l

