हरिद्वार पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को जालिम के चंगुल से कराया आजाद

हरिद्वार पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को जालिम के चंगुल से कराया आजाद

नशे की आदत डाल मंगवाता था भीख, शारीरिक शोषण का विरोध करने पर करता था मारपीट

नशेड़ी को दबोच A.H.T.U. ने पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज कराया मुकदमा, आमजन कर रहे हैं कार्यशैली की तारीफ*

बाल अपराध की रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति कराने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में A.H.T.U. (Anti human trafficking unit) ने दिनांक 04.01.2023 को आवारा किस्म के शातिर नशाखोर प्रिंस पुत्र मनोज निवासी रोड़ी बेलवाला हरिद्वार के कब्जे से 02 नाबालिग सगी बहनों को आजाद कराने में कामयाबी हासिल की।

A.H.T.U. टीम द्वारा की गई पूछताछ में जानकारी मिली की मां का देहांत होने पर कथित पिता दोनों सगी बहनों को हरिद्वार छोड़कर चला गया था। लावारिस होकर गुजर बसर की कोशिश कर रही दोनों बहनों के सम्पर्क में आने पर अभियुक्त प्रिंस ने पहले इन दोनों को डरा-धमकाकर पहले जबरदस्ती फ्लूड नशे आदि का सेवन कराकर उनका शारीरिक शोषण करना शुरु किया और फिर हर की पैड़ी में भिक्षाटन का काम करवाना शुरु कर दिया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर नोडल ऑफिसर निहारिका सेमवाल के निर्देशन में A.H.T.U. टीम ने दोनों नाबालिक बहनों को मुक्त कराकर अभियुक्त प्रिन्स के विरुद्ध कोतवाली नगर में पोक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर अभियुक्त प्रिन्स को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा बालिकाओं को शिशु बालिका गृह केदारपुरम देहरादून में आश्रय दिलाया गया।

जिस पर क्षेत्रीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

टीम
1. सीओ ऑप्स निहारिका सेमवाल (नोडल एएचटीयू)
2. निरीक्षक राकेद सिंह कठैत (प्रभारी AHTU)
3. श्रीमती भावना कैन्थौला (प्रभारी निरीक्षक कोत0नगर)
4. हे0कां0 राकेश कुमार (AHTU हरिद्वार)
5. म0कां0 हेमलता (AHTU हरिद्वार)
6. चालक दीपक चंद (AHTU हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्य चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।