बड़ी खबर एसटीएफ व पुलिस टीम के प्रयास से लगभग 30 लाख की कीमती के 2 हाथी दांत के साथ एक तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 2 तस्कर अभियुक्त फरार
कलियर पुलिस एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में वन्य जीव जंतु की चोरी छिपे अवैध तस्करी की सूचना पर क्षेत्र में घेरा बंदी करते हुए अजमेरी तिराह के निकट आम के बाग से एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की जिसमें 02 तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 02 प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद कर आवश्यक वैघानिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त व फरार अभियुक्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हाथी दांत की कीमत लगभग 30 लाख है।
गिरफ्तार अभियुक्त
लोकेश बजाज पुत्र सुरेंद्र कुमार बजाज निवासी मकान नंबर 338 आवास विकास कॉलोनी शाहजहांपुर थाना सदर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेशl
फरार अभियुक्त
नौसाद और रिजवान निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
विवरण बरामदगी1- 02 हाथी दांत कुल वजन 760 ग्राम
पुलिस टीम
निरीक्षक शरद चंद गुसाईं एसटीएफ देहरादून,उप निरीक्षक विकास रावत एसटीएफ देहरादून,Asi चिरंजीव एसटीएफ देहरादून,हेड कांस्टेबल सुधीर कैसला एसटीएफ देहरादून,थाना पिरान कलियर
जहांगीर अली थानाध्यक्ष पिरान कलियर, हेड कांस्टेबल इलियास अली,कॉन्स्टेबल राहुल नेगी,
बड़ी खबर एसटीएफ व पुलिस टीम के प्रयास से लगभग 30 लाख की कीमती के 2 हाथी दांत के साथ एक तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 2 तस्कर अभियुक्त फरार
