*मानव तस्करी मामले में कलयुगी मां सहित 04 आरोपी दबोचे*

*मानव तस्करी मामले में कलयुगी मां सहित 04 आरोपी दबोचे*

*पैसों के लालच में आकर मां ने 03 माह के बेटे का ₹8 लाख में किया था सौदा*

थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत बच्चे की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी।
जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से 04 आरोपियों को दबोच कर ₹5 लाख रुपए बरामद किए गए।

पूछताछ करने पर अभियुक्त महादेव ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष हो गए है और मेरी एक बेटी है और मेरी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर सौदा करने के लिए बतौर बिचौलिया काम कर रही महिला हर्षी के कहने पर महादेव द्वारा मोनिका नाम की महिला से सम्पर्क किया गया जिसका 03 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 08 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 05 लाख रुपये नगद दिये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0स0 54/23 धारा 370 भादवि व 80/81 जे0 जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- मोनिका पत्नी अर्जुन थापा निवासी ग्राम सूबखेडा पोंटा जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार (बच्चे की मां)

2- पिन्टू पुत्र शंकर निवासी उपरोक्त (बच्चे का नाना)

3- महादेव पुत्र दीपा निवासी राजागार्डन गली न0 03 कनखल हरिद्वार (बच्चे का खरीददार)

4- हर्षी पत्नी पूरण निवासी उपरोक्त (बिचौलिया)

बरामदगी

1- 05 लाख रुपए नगदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा ब्रीफिंग स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित।  प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजदूगी में फोर्स को किया गया ब्रीफ।
0 Minutes
uttrakhand
देहरादून में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की अस्पताल में हुई मौत। प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को जवाबी फायरिंग में लगी दो गोली हुए घायल अस्पताल में भर्ती।
0 Minutes
ROORKEE
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस द्वारा 07 स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।