जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हरिद्वार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों-लोक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा/चिकित्सा स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, पेयजल, परिवहन, सिंचाई, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, युवा कल्याण, कौशल विकास, पेयजल, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, ग्रामीण निर्माण, खेल आदि से सम्बन्धित अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराये गये, दस-दस प्रस्तावित योजनाओं के, सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में किस योजना के लिये कितने बजट की आवश्यकता होगी, कितने समय में सम्बन्धित योजना पूर्ण हो जायेगी, योजना का कितनी जनसंख्या को लाभ पहुंचेगा आदि के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग की जो भी प्रस्तावित योजना है, उसकी प्रक्रिया पर आज की तिथि से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में कहीं पर भी कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा ब्रीफिंग स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित।  प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजदूगी में फोर्स को किया गया ब्रीफ।
0 Minutes
uttrakhand
देहरादून में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की अस्पताल में हुई मौत। प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को जवाबी फायरिंग में लगी दो गोली हुए घायल अस्पताल में भर्ती।
0 Minutes
ROORKEE
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस द्वारा 07 स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।