विकास खण्ड बहादराबाद, में उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित / चिन्हित कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” “हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश” एंव “हमारा संकल्प भयमुक्त समाज” कार्यक्रम का आयोजन सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना और तत्काल ही उनसे जुड़े सभी विभाग के अधिकारियों को उन समस्याओं को समय रहते हुए निस्तारण करने को कहा और कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और आप लोग सरकार की योजनाओं को धरातल पर जनता के साथ मिलकर उनको पूरा करें और किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उसको सुने समय रहते पूरा करें और कहा कि हमारी सरकार जनहित के लिए आपके साथ खड़ी है हर समय पर आपके साथ हैं आप हर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं l
कार्यक्रम में प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी, मानस मिततल खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद एंव जनपद स्तरीय समस्त विभाग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद श्रीमती आशा नेगी द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत व अभार प्रकट किया गया, कार्यक्रम में किरण चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत,आदेश चौहान विधायक रानीपुर रवि बहादुर विधायक ज्वालापुर, तथा अन्य समान्नित जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कुल 58 प्रस्ताव / आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जो विस्थापितों की भूमिधरी का अधिकार दिलवाये जाने, ग्राम पंचायतो के पेयजल टैंक निर्माण करवाये जाने, सडक निर्माण व नाला निर्माण कार्य, सोलर लाईट, कुडा निस्तारण, विद्यालयों का उच्चिकरण, पंचायत भवन निर्माण / बारात घर निर्माण, खेल मैदान व शौचालय निर्माण तथा अतिक्रमण हटाये जाने सम्बन्धित है। जिनके तत्काल निस्तारण हेतु कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विकास खण्ड बहादराबाद, में उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित / चिन्हित कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” “हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश” एंव “हमारा संकल्प भयमुक्त समाज” कार्यक्रम का आयोजन सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया।
