रिश्ते हुए तार-तार: चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज।

रिश्ते हुए तार-तार: चाचा ने भतीजी के साथ की गलत हरकत, पुलिस ने मामला किया दर्ज।

क्सर कोतवाली क्षेत्र के गाँव निहंदपुर सुठारी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने चाचा पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी है। युवती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। युवती का आरोप है कि वह कक्षा दस की छात्रा है तीस जून को वह घर मे सोई हुई थी।तभी रात्रि में करीब डेढ़ बजे गांव के ही इस्तकार पुत्र शहीद जो कि रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है।ने अपने फोन से फोन किया और कहने लगा कि तू मुझसे पथवारे में मिलने आ जब पीड़िता ने इस्तकार को मिलने से मना किया तो वह कहने लगा कि या तो मुझसे मिल नही तो मेरे पास तेरी नहाते हुए की नग्न वीडियो है। अगर तू मुझसे मिलने नही आएगी तो मैं तेरी वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दूंगा। युवती का आरोप है कि आते ही चाचा ने उसके साथ जबरदस्ती करने की नीयत से कपड़े खींच कर उतार दिए।और बलात्कार किया।पीड़िता ने बताया जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी चाचा ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। इस पर जब युवती विरोध कर पथवारे से बाहर की ओर भागी तो चाचा ने उसका हाथ पकड़ कर कहा कि यह बात यहीं खत्म कर दो। जितना पैसा चाहिए ले लो। कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ी तो जान से मार दूंगा।

वहीं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती ने अपने चाचा के खिलाफ कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *