गोकशी करते दो गिरफ्तार नौ फरार
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर मतलूबपुर में गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेतों में छापेमारी की। टीम को वहां लगभग एक दर्जन लोग गोकशी करते मिले। इनमें से दो गौकशी करने वालों को टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि नौ फरार हो गए। गौ वंश स्कवायड टीम ने लक्सर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बुधवार को गोवंश संरक्षण स्क्वायड के उपनिरिक्षक दीपक बिजल्वाण, शरद सिंह, सिपाही कुलदीप, राजेंद्र, योगेश व राकेश के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने उन्हें जैनपुर मतलूबपुर के पास मखियाली कला की जाने वाले खेतों में गोकशी की सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही की तो वहां काफी लोग गोकशी करते हुए मिले। इनमें से नौ पुलिस को देखकर खेतो के रास्ते फरार हो गए। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से धरदबोचा जिनकी पहचान नवाब पुत्र नूरहसन व आलमगीर उर्फ भूरा पुत्र मौलाबख्श निवासी जैनपुर मतलूबपुर के रूप में हुई।उनके पास से काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के अलावा गोकशी के उपकरण व तराजू, छुरे आदि मिले। पुलिस टीम उन्हें लेकर कोतवाली लक्सर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि गौकशी के फरार आरोपियों में नवाब व भूरा के अलावा शहजाद पुत्र समून, हसन अली पुत्र अख्तर, जानइलाही पुत्र नसीर अहमद, गुलजार पुत्र जाकिर, शहजाद पुत्र खलील, हसीन पुत्र यासिर, गुलजार पुत्र फुरकान, शौकीन पुत्र कासिम व रिजवान पुत्र मुस्तकीम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। बाकी नौ लोगों की तलाश की जा रही है।
