पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव  किशनपुर में चौधरी महक सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  ग्राम्य विकास, गन्ना ,भाषा और पुनर्गठन कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जोरदार स्वागत किया गया।

पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव  किशनपुर में चौधरी महक सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  ग्राम्य विकास, गन्ना ,भाषा और पुनर्गठन कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जोरदार स्वागत किया गया।

 कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है जल्द ही अटल आवास योजान्तर्गत गरीब लोगों के मकान निर्माण के पैसे सरकार द्वारा दिए जाएंगे जिससे कि गरीब लोगों के आवास का सपना पूरा होगा उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आमजन के कार्य को प्राथमिकता से करें लेट लतीफ काम करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि गांव गांव में बहुत देशीय कैंप लगाकर जनता की समस्याओं को हल किया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ने का पूरा भुगतान कर दिया है और भविष्य में गन्ना किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा की  स्वामी  यतीश्वरानंद के कैबिनेट मंत्री बनने से आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है स्वामी यतिस्वरानंद  कर्मठ और जुझारू नेता है वह आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
 इस अवसर पर चौधरी महक सिंह, विकास पूर्व प्रधान, चंद्र किरण सिंह, सोहन वीर पाल, सत्य कुमार, ठाकुर विनीत प्रताप, सुशील कुमार ,महेंद्र सिंह, अनिल कश्यप ,राजेश वर्मा, अमित चौहान ,विवेक चौहान, श्यामलाल प्रधान, रामलाल नायक, पुष्पेंद्र चौधरी, कपिल चौधरी, वीरम सिंह, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *