पचास लीटर कच्ची शराब व भट्टी पकड़ी लाहन किया मोके परनष्ट

पचास लीटर कच्ची शराब व भट्टी पकड़ी लाहन किया नष्ट

लक्सर कोतवाली पुलिस ने भीकमपुर क्षेत्र के गांव रणजीत पुर में छापा मारकर कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को दबोच लिया।इसके कब्जे से पचास लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। मौके पर मिले लाहन को नष्ट किया गया है।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव रणजीत पुर में कच्ची शराब की भट्टियां चला रहे हैं। बताई गई जगह पर पुलिस ने दबिश दी तो वहाँ मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से पचास लीटर कच्ची तैयार शराब व भट्टी आदि उपकरण बरामद हुए है। जबकि मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी गुड्डू पुत्र मांगेराम का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में कच्ची शराब की कसीदगी के कई गांवों में मुख्य ठिकाने हैं। ग्राम रणजीत पुर भी उनमें से एक है। इन सब ठिकानों के बारे में आबकारी विभाग को अच्छी तरह से वाकिफ है। लेकिन कभी दबिश देने की जरूरत नहीं समझी जाती है। हां प्रदेश भर में कच्ची शराब के खिलाफ जब अभियान चलता है तो विभागीय टीम एकाध जगह पर दबिश देकर आंकड़ों का पेट भर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *