काठा पीर की नीलामी सम्पन्न हुई
पथरी। दरगाह काठापीर तहसील हरिद्वार जिसका प्रबंधन उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार उप जिलाधिकारी लक्सर को सौंपा गया है।वर्ष 2021- 22 के अंतर्गत चढ़ावा आदि की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नीलामी की कार्यवाही संपादित की गई। नीलामी की सूचना दो राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करते हुए इच्छुक व्यक्तियों से 2 सप्ताह के अंदर आवेदन करने हेतु सूचित किया गया। जिस के क्रम में निर्धारित अवधि तक 4 आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। नीलामी समिति द्वारा नियमत तिथि पर नीलामी की कार्यवाही संपादित की गई ।जाहिद हसन द्वारा सर्वोच्च बोली रुपए नौ लाख पिचहत्तर हजार रुपये पर वर्ष 2021 – 22 के लिए नीलामी उठाई गई। विगत वर्ष की नीलामी राशि मात्र रुपए चार लाख तीस हजार थी। इस वर्ष विगत पांच वर्षों के सापेक्ष सर्वाधिक नीलामी बोली प्राप्त हुई है। नीलामी समिति में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार लक्सर के प्रतिनिधि सुधीर रावत राजस्व निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तहसील लक्सर,जयप्रकाश नौटियाल उप कोषाधिकारी,उप कोषागार लक्सर उपस्थित हुए। उच्च न्यायालय में विचाराधीन वादी तथा प्रतिवादी एवं मीडिया कर्मी भी नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
