युवक की पिटाई के बाद कि हत्या आरोपी मोके से फरार
बहादराबाद। क्षेत्र के मरगूब पुर निवासी कुछ युवकों का बोड्ढाहेड़ी निवासी युवक के साथ तीन दिन पहले विवाद हो गया था जिसमें मरगुबपुर के युवकों ने बोड्ढाहेड़ी के एक युवक के साथ मारपीट कर दी थी उस समय यह मामला शांत हो गया था लेकिन आज बोड्ढाहेड़ी के कुछ युवकों ने मरगूब पुर निवासी सोएब को घर से कुछ बहाना बनाकर बुलाया ओर फिर उसके साथ मारपीट कर सोएब के सीने पर गोली मार दी।
मौके पर जुटे ग्रामीण शोएब को घायल अवस्था में बढेड़ी स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि इस मर्डर की चेन हाथ लग रही है जल्द ही मर्डर करने वाले युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी।
