पथरी। स्थित रेलवे स्टेशन के समीप पथेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में गुरु पूजा का आयोजन किया गया।
इस गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर आसपास से भक्तजन एकत्रित हुए पथेश्वर महादेव मंदिर के महंत पूर्णागिरि जी महाराज व साथ मे देवी गिरी जी की पूजा अर्चना की गई इसमें आसपास के गांव से भक्तजन सम्मिलित रहे दिनारपुर ,सुभाष गढ, शिवगढ़ अंबूवाला पथरी रेलवे स्टेशन से भी भक्तजन एकत्रित होकर आश्रम में पहुंचे और गुरु पूजा कर के महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वही पथेश्वर महादेव मन्दिर के पुजारी श्री पूर्णागिरि जी महाराज ने दूर द्रास से आये भगत जनों को बताया कि यह गुरु पूर्णिमा एक बहुत बड़ा त्यौहार मनाया जाता है इस लिए हम लोग भी हर वर्ष महादेव मन्दिर में गुरु पूर्णिमा को बड़े धूमधाम के साथ पूजा अर्चना कर एक विशाल भण्डारे का आयोजन करते है जिसमे सभी भगत जन भण्डारे के प्रसाद को ग्रहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते है।
