केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार, परिसर में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार, परिसर में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अभियान को नई रफ्तार देते हुए, आज अखिल भारतीय स्तर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस क्रम में हरिद्वार स्थित केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई भेल हरिद्वार में केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल परिसर में कमाण्डेन्ट एस. डी. आर्य की अगुआई में इकाई के अधिकारियों, जवानों एवं महिलाओं व बच्चों के अलावा कोविड-91 नाम के एनजीओ के सदस्यों ने वृहद वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम इकाई प्रभारी सत्य देव आर्य द्वारा सभी लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण व इसके संवर्धन तथा पालीथीन का प्रयोग न करने के लिये शपथ दिलाई गयी। इसके उपरांत केऔसुब के बल सदस्यों एवं उपस्थित जन-समूह द्वारा पारस्परिक भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाते हुयेे केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल परिसर में विभिन्न प्रकार के 2000 पौधों को पूरे उत्साह के साथ रोपित किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, उप कमाण्डेन्ट दीपक कुमार, तथा अन्य अधिकारीगण एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार में जनगणना -2027 का प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु।
0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्य चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।