अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली सीज
लक्सर। पुलिस चौकी रायसी इन्चार्ज ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गांव सौंपरी नदी से अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी।
पुलिस की टीम में चौकी इंचार्ज रायसी विनय मोहन द्विवेदी व कॉन्स्टेबल अवनेश राणा अवैध खनन को रोकने को लेकर मंगलवार को गश्त कर रहे थे तभी बाण गंगा नदी में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के हाथ लग गयी जिसको पुलिस ने गांव सौंपरी के पास से पकड़ी। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखाए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।
एसआई विनय मोहन द्विवेदी ने बताया कि दोनों वाहनो को अवैध खनन में कार्यवाही करते हुवे रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है।
