कोर्ट के आदेश पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
लक्सर। क्षेत्र मे सतीश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है सतीश ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने हमारे साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है।उसने बताया कि मेरे से अलग भी बहुत से लोग धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। उसने बताया कि यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया लिमिटेडकंपनी के नाम से एक ऑफिस लक्सर में भी खोल रखा था।जिसमें उन्होंने हमारे घर आकर बताया कि आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। और आप हमारी कंपनी से जुड़े हम उनके बहकावे में आ गए और उन्होंने हमारे साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की हमने एक पत्र पुलिस में भी दिया पुलिस ने हमारे पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की मजबूर होकर हमें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा कोर्ट के आदेश पर करीब 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वही एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सतीश कुमार के पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया उसमें जांच की जा रही है जांच में जो भी सत्य सामने आएगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
