एसएसपी ने किया खानपुर थाने का निरिक्षण
लक्सर। हरिद्वार एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने खानपुर थाने का निरीक्षण किया सबसे पहले थाना कार्यालय,बन्दीग्रह,मालखाना,शस्त्रकारागार,अभिलेखागार,आरक्षी की बीट बुक चेक की। इसी के साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास का निरीक्षण किया।उन्होंने कोतवाली में मुकदमा से संबंधित खड़े वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई देखकर जमकर प्रशंसा की।उन्होंने कहां की कोतवाली में लंबित मामलों को समय से पहले उनकी जांच पड़ताल कर उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने उसके बाद क्षेत्र के चौकीदारों की समस्याये भी सुनी उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को भू माफिया,वन माफिया व गो माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज के रास्ते में खड़े होने वाले मनचलों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही इस दौरन एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ओर सीओ बीएस चौहान खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा, गोवर्धनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा, उमेश नेगी, आशीष नेगी ,विनोद भट्ट, आदि कांस्टेबल भी मौजूद रहे।
