चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी, 3 घंटे में मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी, 3 घंटे में मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

लक्सर रेलवे पुलिस ने मंसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी किए गए एक मोबाइल को 3 घंटे बाद ही लक्सरी रेलवे फाटक के पास से बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मंजूनाथ टीसी पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड के आदेश वह मनोज कुमार कटिहार अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम वह चोरी गए माल एवं मुलजिम की गिरफ्तारी हेतु बनाई गई टीम ने स्थानीय लक्सरी रेलवे फाटक के पास से एक व्यक्ति को मंसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी किए गए मोटोरोला मोबाइल के साथ बरामद करने में सफलता हासिल की।
रेलवेज पुलिस के अनुसार आज प्रातः डॉ रविंद्र नाथ सिंह पुत्र शुकुल नारायण सिंह निवासी वृंदावन बिहार बालावाला देहरादून ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसका मोटोरोला वन पावर मोबाइल आज किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलती ट्रेन संख्या 04041 एक्सप्रेस से चोरी कर लिया गया है।जिस पर तत्पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचक उप निरीक्षक किशोर चंद्र तिवारी ने कांस्टेबल दलबीर सिंह कर्म सिंह तथा कांस्टेबल महबूब के साथ गहन खोजबीन व मुखबिर की मदद से अभियुक्त भोले पुत्र ओंकार सिंह निवासी सादकपुर उर्फ बिलासपुर मंडावर जिला बिजनौर को लक्सर रेलवे स्टेशन के निकट लक्सरी रेलवे फाटक के पास से चोरी गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी लक्सर के द्वारा की गई इस कार्रवाई पर डॉ रविंद्र नाथ सिंह ने चोरी गए मोबाइल को मात्र तीन घंटे के भीतर बरामदगी व चोर की गिरफ्तारी पर रेलवेज पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।