बहादराबा। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी इस कार्यकम में 100 महिलाओं को मिला इस योजना का लाभ।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने कही बाल विकास परियोजना मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना श्री मति रेखा आर्य की देन है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू किया। कहा कि श्री मति आर्य की विकास परक योजनाओ का लाभ आज प्रदेश की हर महिलाओं को मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने अपने संबोधन की शुरुआत पर मौजूद मातृ शक्तियों को नमन कर उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा कि आप ने बेटी को जन्म दिया। राज्य सरकार आपकी आभारी है। कहा कि बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। इन बेटियों से ही संसार संचालित होता है। बताया कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी।
उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज़्ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज़्ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ हमारी सरकार ने किया। उन्होंने महिलाओ से अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील की इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने करीब 100 महिलाओ को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना किट वितरित की। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी मति सुलेखा सहगल, श्रीमति सुनीता राणा, सभासद श्री मति गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री मति शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ रणवीर सिंह, श्री मति विमला, श्री मति संतोष सैनी, श्री मति रजनी वर्मा, श्री मति मन्नू रावत, श्री मति रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
