विकास खंड बहादराबाद के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार लेकिन बीडीओ मानस मित्तल ने बैठक का कोरम पूरा कर सम्प्पन की बैठक।
बहादराबाद के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार लेकिन बीडीओ मानस मित्तल ने बैठक का कोरम पूरा कर सम्प्पन की बैठक।
वही प्रधान संगठन अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा है कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में प्रधानों को बुला लिया जाता है लेकिन उनका कोई भी प्रस्तावित कार्य नहीं होता है। इसीलिए ऐसी बैठक होने का क्या फायदा वहीं दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बैठक का कोरम पूरा कर बैठक शुरू कर दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा ने समाज कल्याण की सभी योजनाओं के बारे में बताया और कहा है। कि योजनाओ का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करना बहुत ही जरूरी है। बैठक में राशन कार्ड संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई। कुछ परिवार के सदस्यों के नाम राशन कार्ड में छूट जाते हैं। उनको लिखवाना आजकल बहुत ही मुश्किल हो रहा है जो एक बड़ी समस्या है। आजकल तहसील में हड़ताल होने से भी लोगों का काम नहीं हो रहा हैं। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर उनका जल्द ही निवारण करने की बात कही।
बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, प्रमुख आशा नेगी, उप प्रमुख उधम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार, शाह आलम, लोकेश कुमार, तनुज चौहान, रवी कुमार, विकास कुमार, देवेंद्र पाल, मुस्तफा के साथ-साथ हरिद्वार तहसीलदार प्रियंका रानी, विद्युत विभाग एसडीओ अमित तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी ओपी सिंह, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुबोध जोशी, सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार, वन विभाग डिप्टी रेंजर इंदर सिंह, आदि गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विकास खंड बहादराबाद के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार लेकिन बीडीओ मानस मित्तल ने बैठक का कोरम पूरा कर सम्प्पन की बैठक।
