पथरी क्षेत्र में राहगीरों से लूट करने वाले चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
सुभाषगढ़ तिराहे से एकड़ कल के बीच कई दिनों से कुछ बदमाश दे रहे थे लूट की घटनाओं को अंजाम
पिछले कुछ दिनों से थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत सुभाषगढ़ तिराहे से एक्कड़ के बीच पिछले कुछ दिनों से कुछ बदमाशों द्वारा दूध बेचने वालों व अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बना कर लूट (नगदी मोबाइल आदि) की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके पूरे क्षेत्र में डर का माहौल सा पैदा हो गया था। कुछ लोगों से जब कुछ मिला ही नहीं तो ऐसी पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की। झिवंरहेडी लक्सर निवासी मुकेश कुमार द्वारा उसके साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के संबंध में थाना पथरी में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया।
हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की बात जब एसएसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने इसको बेहद गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों को तत्काल घटना के खुलासे व क्षेत्रीय जनता के अंदर बैठे डर को खत्म करने हेतु विशेष टीमें गठित करते हुए जल्दी रिजल्ट देने को कहा।
गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्मार्ट पुलिसिंग के साथ साथ सुनसान वाले इलाकों में मुश्तेदी से गस्त बढाई गई। पुरानी मुखबिर वाली पुलिसिंग को जीवंत करते हुए दिन-रात मेहनत करी। जिसका सफल परिणाम निकल कर सामने आया।
पथरी क्षेत्रांतर्गत लूट की कई घटना को अंजाम देने वाले चारों अभियुक्तों अनस, अरशद, जुनैद व मुस्तकीम को सुभाषगढ़ तिराहे से घटना में प्रयुक्त 03 बाइक, तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, 03 मोबाइल व नगदी ₹12000 के साथ दबोचा गया।
कैसे देते थे घटना को अंजाम
अभियुक्तगण एक ही बाइक से आते थे और सुनसान वाले इलाके में दूध बेचने वालों व अकेले जाने वाले राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाका होने के कारण ज्यादातर लोगों के पास पैसा बहुत कम रहता है लेकिन दूधियों के पास 1000 – 2000 या उससे ज्यादा पैसे मिल जाते थे इसलिए हमने उनको अधिक निशाना बनाया। हमको लगता था हम छोटी छोटी घटना करेंगे और पकड़े नहीं जाएंगे।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अनस पुत्र ईनाम निवासी ग्राम खड़ंजा कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2- अरशद उर्फ़ शाका पुत्र इरशाद निवासी उपरोक्त
3- जुनैद पुत्र रियासत निवासी उपरोक्त
4- मुस्तकीम पुत्र मुनफैद निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1- ₹12000 नगदी
2- 03 मोबाईल फोन
3- एक लोहे की रोड
4- एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस
5- घटना में प्रयुक्त 03 बाइक
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार,उ.नि.विपिन कुमार,का0 मुकेश चौहान,का0 सुखविंदर,का0 दीपक चौधरी,का0 राजीव,का0 सुशील,का0 तरसेम,का0 ब्रह्मदत जोशी
पथरी क्षेत्र में राहगीरों से लूट करने वाले चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। सुभाषगढ़ तिराहे से एकड़ कल के बीच कई दिनों से कुछ बदमाश दे रहे थे लूट की घटनाओं को अंजाम

