हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे उनके विभाग द्वारा जो भी प्रमुख योजनायें/कार्यक्रम चलाये जा रहे है उनकी वर्तमान में क्या स्थिति है राज्य सरकार आदि बिन्दुओं को शामिल करते हुये, प्रत्येक विभाग एक प्रस्तुतीकरण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार से दो घण्टे का कार्यक्रम रखा जायेगा, जिसमें प्रत्येक दिन पांच विभागों की समीक्षा रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में प्रत्येक विभाग को अपने विभाग के फ्लैशिप कार्यक्रमों/योजनाओं के बारे में समयबद्धता का ध्यान रखते हुये पूरी जानकारी देनी होगी
विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि आने वाला समय हम सभी के लिये चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे निपटने के लिये पूरी तैयारी रखनी है, निकट भविष्य में चुनाव भी हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कहीं पर भी कार्य की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिये, अगर कहीं पर भी शिकायत सही पाई जाती है, तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ जीरो टालरेंस के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार,जय भारत सिंह ने मानव संसाधनों की कमी, शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने में आ रही दिक्कत आदि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को जानकारी दी, नगर आयुक्त, नगर निगम, रूड़की, सुश्री नपूर वर्मा ने अतिक्रमण हटाने में पीआरडी/ होमगार्ड की सेवायें लेने के सम्बन्ध में चर्चा की, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आनन्द भारद्वाज ने स्कूलों को सेनेटाइज करने आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाये। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हम प्रत्येक स्कूल में कोविड के नियमों का पालन करते हुये पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने बन्दरों की समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया तथा बन्दरों को पकड़ने की व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि आप बन्दर पकड़ने वाली टीमों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिये जिस तरह की सहायता की जरूरत होगी पूरी मदद की जायेगी। बैठक में कोविड प्रोटोकाल में युवाओं द्वारा लापरवाही बरतने, बहादराबाद एरिया में वेस्ट मैनेंजमेंट की समस्या के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में हरिद्वार में शराब व ड्रग की समस्या के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में कार्रवाई करने के निर्देश दिये उन्होेंने बताया कि इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मैंने कार्रवाई करने को कहा है।
जिला खनन अधिकारी रवि नेगी ने, गंगा नदी के कहीं-कहीं पर बहने का स्थान परिवर्तन करने पर प्रकाश डाला। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं का ध्यान रहते हुये खनन विभाग की ओर से पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी के0के0 मिश्रा, ओ.सी कलक्ट्रेट, गोपाल सिंह चैहान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सुश्री पल्लवी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, अधिकारी,पूरण सिंह तोमर, सहायक अधिकारी लख्मीचन्द, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डीएसओ के0के0 अग्रवाल, सहायक निदेशक मत्स्य, अनिल कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मौ0 मीशम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, देव सिंह, जिला बचत अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह पाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अमन अनिरूद्ध, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला क्रीडाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी,, सेवायोजन अधिकारी, कृषि, पर्यटन, विद्युत, जल संस्थान, सहकारिता, खादी ग्रामोद्योग, गन्ना विभाग, डेयरी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Haridwar
चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को  सितंबर तक सभी सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी।
0 Minutes
Uncategorized
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।