ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत पथरी पुलिस के द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही जारी, 05.10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान धनपुरा पीर के पास से एक मोटर साइकील सवार अभियुक्त सोएब पुत्र मुन्तजिर निवासी धनपुरा थाना पथरी क़ो 05.10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर मु0 पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त क़ो आज न्यायालय में पेश किया
गिरफ्तार अभियुक्त
शोएब पुत्र मुन्तजिर निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
05.10 ग्राम अवैध स्मैक
परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 स्प्लेंडर
पुलिस टीम
1.उ0नि0 सुधांशु कौशिक
2 का0 जयपाल सिंह
3 का0 मुकेश
ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत पथरी पुलिस के द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही जारी, 05.10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
