पदोन्नति की मांग करते हुवे प्राथमिक शिक्षको के सब्र का बांध अब टूट चुका हैं  इसी लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन पडाव के बाद अब विभिन्न मांगो को लेकर उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया 

पदोन्नति की मांग करते हुवे प्राथमिक शिक्षको के सब्र का बांध अब टूट चुका हैं  इसी लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन पडाव के बाद अब विभिन्न मांगो को लेकर उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया 

जिला कार्यालय की ओर से किसी भी बिन्दु की बाबत प्रमाणिक जानकारी नही दी गयी है अधिकांश जानकारियां विरोधाभासी व वास्तविकता से परे दिखाई पड रही हैं।

विदित हो कि पदोन्नति समेत पांच मांगों के लिए अध्यापकों ने मोर्चा खोल रखा है। अध्यापकों ने मांगों को पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू कर रखा है। कहना है कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुरू हुए धरने पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी उनकी ओर से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को मांगो के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन चयन वेतनमान व पारस्परिक स्थानांतरण  छोडकर  जिला शिक्षा अधिकारी ने पदोन्नति पर कोई कार्य नही किया हैं।

धरने पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि पदोन्नति को इतना लंबित कर दिया गया है जिसके चलते काफी संख्या में शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गये हैं।उन्होने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू न होने तक संगठन कल से क्रमिक अनशन पर रहेंगे।

जिला महामंत्री जितेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि आनन फानन में जारी की गयी चयन प्रोन्नत वेतनमान की सूची पुन: जारी की जायें।उन्होने कहा कि अगर शिक्षकों की मांगों को नहीं माना जाता है तो क्रमिक अनशन यूं ही जारी रहेगा। इस अवसर पर

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शिक्षकों की लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है। इसके चलते जिले के अधिकतर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। साथ ही शिक्षकों के प्रोन्नत वेतन मान प्रकरण भी निस्तारित नहीं किया गया है। धरना और आंदोलन के चलते शिक्षकों का मूल काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष पंकज लोचन, बहादराबाद अध्यक्ष अश्वनी चौहान, महामंत्री राकेश पंवार, योगेश चौहान,हेमेन्द्र चौहान,चरण सिंह,अनिल चमोली,इम्तियाज अली,निरोम चौधरी ,केहर सिंह,संजय वत्स,राजीव कुमार शर्मा,दीपक चौहान,मनमोहन,पंकज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।