एडीसी डॉक्टर सुधीर कुमार ,वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों ने थाना सिडकुल के साथ मिलकर डेंसो चौक हरिद्वार में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर संचालकों को दवाओं के भंडारण हेतु उचित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बढ़ते तापमान को देखते हुए, कोल्ड स्टोरेज का ठीक से संचालन करना आवश्यक है उन्होंने बताया कि तापमान सही न होने पर दवाओं की प्रभावकारिता पर बुरा असर पड़ सकता है। । साथ ही, उन्होंने यह भी सख्त हिदायत दी कि डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री न की जाए। टीम में शामिल औषधि निरीक्षक मेघा, अमित कुमार आज़ाद, हार्दिक भट् साथ ही नवनियुक्त औषधि निरीक्षक दवारा सिडकुल में एक फार्मा कंपनी का भी निरीक्षण कराया गया
एडीसी डॉक्टर सुधीर कुमार ,वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों ने थाना सिडकुल के साथ मिलकर डेंसो चौक हरिद्वार में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।