पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा और धनपुरा गांव के ऊपर से 11000 की बिजली की लाइन जा रही थी जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे आज हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने अपने पिताजी की बात को किया पूरा
हटवाई 11000 की लाइन। ग्रामीण खुश
अनुपमा रावत ने कहा कि सन 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़े थे तब एक युवक को करंट लगा था उस समय हरीश रावत ने निर्णय लिया था 11000 की बिजली की लाइन जो गांव के मकानो के ऊपर से गुजर रही है उसको उतारूंगा आज हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गांव के ऊपर से जा रही 11000 की लाइन को उतरवा कर अपने पिताजी की बात को किया पूरा इस कार्य से दोनों गांव के लोग बहुत खुश हैं
विधायक अनुपमा रावत ने बताया कई सालों से गांव में समस्या बनी हुई थी 11000 की लाइन को लेकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था ग्रामीणों का कहना था कि यह लाइन उतारती चाहिए और आज मैंने इस लाइन को उतरवा दिया है अनुपमा ने कहा कि 2017 में जब मेरे पिताजी चुनाव लड़े थे तब एक हादसा हुआ था 11000 की लाइन से करंट लगने से युवक बीमार हो गया था ऐसे में आज गांव में मकान के ऊपर से लाइन जा रही थी उसे कटवा दिया गया है
गुलशन अंसारी निवासी धनपुरा का कहना है हर दिन किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता था कहीं टूट कर छत पर न गिर जाए गांव में इस लाइन को लेकर बहुत लोग परेशान हो रहे थे कई बार अधिकारियों से भी मुलाकात की ओर कहा लेकिन किसी ने नही सुनी आज विधायक अनुपमा रावत ने हमारी इस समस्या को दूर किया है गांव के लोग बहुत खुश है
गुलशन अंसारी,शाहिद प्रमुख, यामीन मास्टर,कसाना आजम, गली प्रधान, सलीम, तस्लीम, मसवार,डा नूर अली मनीष, सुशील, नरेश समस्त ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा और धनपुरा गांव के ऊपर से 11000 की बिजली की लाइन जा रही थी जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे आज हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने अपने पिताजी की बात को किया पूरा हटवाई 11000 की लाइन। ग्रामीण खुश
