मतलुपुर जैनपुर गांव में फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता
गुंडई के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी आरोपी की फायरिंग की वीडियो
बच्चों के झगड़े में परिजनों ने बढ़ाया विवाद
घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोका कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद
वादी अजरम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा गांव के ही गुलशेर आदि द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके पुत्र तथा परिजनो के साथ गाली गलोच, मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीमो द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की धरपकड /गिरफ्तारी हेतु अभियुक्तो के सम्भावित ठिकानों पर लगातार निगरानी व दबिश देकर घटना में सलिप्त अभियुक्त गुलशेर को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तंमचें व जिन्दा कारतूस/खोका कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में सलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-गुलशेर पुत्र परवश ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
अभियुक्त से बरामद
01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 1 खोका कारतूस 315 बोर अभियुक्त
पुलिस टीम
1-उ0नि0 नवीन चौहान- कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 हरीश गैरोला
3-उ0नि0 कर्मवीर सिंह
4-हे0कानि0 रियाज अली
5-हे0कानि0 पंचम प्रकाश
6-हे0कानि0 शूरवीर तोमर
7-कानि0 सन्दीप रावत
8-कानि0 रविन्द्र चौहान
9-कानि0 अक्षय तोमर
मतलुपुर जैनपुर गांव में फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता गुंडई के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी आरोपी की फायरिंग की वीडियो
