एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया हत्या का खुलासा प्रेमिका ने अपने साथियों संग मिलकर प्रेमी को लगाया ठिकाने गला दबकर किया कत्ल, फिर लाश को गंगनहर में धकेला

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया हत्या का खुलासा

प्रेमिका ने अपने साथियों संग मिलकर प्रेमी को लगाया ठिकाने

गला दबकर किया कत्ल, फिर लाश को गंगनहर में धकेला

कथित प्रेमिका और उसका एक दोस्त आया पकड़ में, दो फरार की तलाश जारी

चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी व्यक्ति ने अपने १८ वर्षीय बेटे के गायब होने के संबंध में दी गई शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में गुमशुदगी पंजीकृत की गई। गुमशुदा युवक दीपक को समय करीब रात्रि 08.00 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला।  

विवेचना के दौरान पाया गया कि गुमशुदा दीपक रावत का प्रेम प्रसंग मकतूलपुरी निवासी नाबालिग किशोरी के साथ चल रहा था। किशोरी दीपक से शादी करना चाहती थी, परन्तु दीपक के परिजनों ने दोनों की उम्र कम होने की वजह से रिश्ते के लिए मना कर दिया। 

जुटाए गए विभिन्न सबूतों के विश्लेषण से युवती का सम्पर्क राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर नामक युवक से भी होना पाया गया जिस वजह से उनपर शक गहराया। 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ब्लाइंड घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में टीम गठित कराई गई, पुलिस टीम ने जांच में पाया गया कि दीपक रावत द्वारा पिछले कुछ समय से शादी की बात को लेकर किशोरी से दूरी बनाना शुरु कर दिया।

 दीपक रावत किशोरी के साथ दोस्ती के दौरान कई बार सम्बन्ध बना चुका था। इसी दौरान किशोरी की दोस्ती गाजियाबाद निवासी अपनी मौसी के पड़ोसी राजा शर्मा उर्फ सुखवेन्दर से हो गई। युवती के पूर्व प्रेम प्रसंग का पता राजा शर्मा को लगा तो उसने दीपक को फोन कर किशोरी से दूर रहने की चेतावनी भी दी। 

इधर दीपक रावत युवती को लगातार सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालने पर किशोरी द्वारा राजा शर्मा को बतायी गयी, जिस पर राजा शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक रावत को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। 

प्लान के मुताबिक युवती ने दीपक रावत को फोन कर उसे अपनी मौसी के घर मोदीनगर छोड़ने के लिए कहा। दीपक रावत अपनी मो0सा0 में युवती को बैठाकर मोदीनगर गाजियाबाद गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने 02 दोस्तों के साथ स्कूटी पर मिले, जिन्हें युवती द्वारा अपनी मौसी का पड़ोसी बताया गया। उक्त लोग दीपक रावत को अपने साथ लेकर छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर ले गये, जहां रात्रि के समय करीब रात्रि में 01.00 बजे राजा शर्मा व उसके साथियों द्वारा दीपक रावत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे गंगा नहर में फेंककर दीपक रावत की मो0सा0 को लेकर फरार हो गये। 

जांच के दौरान पाया गया कि राजा शर्मा हत्या के बाद से लगातार मोदीनगर स्थित अपने घर से फरार था, जिसके विषय में जानकारी मिली कि राजा शर्मा अपने दोस्त के साथ मुम्बई चला गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उ0नि0 मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में टीम को मुम्बई रवाना किया गया। इधर व0उ0नि0 अजय शाह के नेतृत्व में टीम द्वारा किशोरी से गहन पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगलते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।  

 किशोरी की निशादेही पर राजा के साथी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी व मोहसीन की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा दीपक रावत के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उ0प्र0 से बरामद किया। मृतक दीपक रावत के शरीर का थाना धौलाना द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

गिरफ्तार किये गये/संरक्षण में लिये गये

1. विधि विवादित किशोरी उम्र 17 वर्ष निवासी मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।

2. मोहसीन पुत्र मोबिन निवासी सीकरी कलां थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष।

पुलिस टीम

1. CO रुड़की  नरेन्द्र पंत 

2. SHO गंगनहर आर0के0 सकलानी 

3. SSI अजय शाह 

4. उ0नि0 नवीन कुमार 

5. उ0नि0 मुनव्वर हुसैन 

6. उ0नि0 पंकज कुमार 

7. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 

8. म0उ0नि0 करुणा रौंकली 

9. अपर उ0नि0 ललिता 

10. हे0का0 इसरार 

11. म0हे0का0 बबीता

12. का0 अर्जुन चौहान 

13. का0 अजयवीर 

14. का0 अमित सोलंकी 

15. का0 प्रभाकर 

16. का0 चेतन सिंह 

17. का0 मनमोहन सैनी 

18. का0चा0 लाल सिंह

19. का0 चमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।