ग्राम बहादुरपुर जट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
गांव में स्थित शिव मंदिर पर माखन,दही हांडी लगाई गई । जिसे युवाओं ने कई प्रयासों के बाद तोड़कर खुशियां मनाएं। माखन हांडी तोड़ने वाली टीम को ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान,जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, चंदकिरण सिंह आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, जीवेंद्र तोमर, चंदकिरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गणेश वंदना,कृष्ण जन्म, कृष्ण सुदामा मिलन, शिव वंदना,गोपियों और कृष्ण रास लीला की झांकियां प्रमुख रूप से दिखाई गई। इस अवसर पर राहुल सिसोदिया, शुभम चौधरी ,सचिन आर्य, हिमांशु सैनी ,अमित चौधरी एडवोकेट, आयुष तोमर, मनोज तोमर, सतीश चौधरी, अमन कश्यप, पवन कश्यप, मुकुल पाल, सचिन पाल अभिषेक पाल आदि ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।
ग्राम बहादुरपुर जट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
