जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला युवा कल्याण आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार ओर धनराशि उनके खातों मे उपलब्ध कराए जाएगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला युवा कल्याण आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार ओर धनराशि उनके खातों मे उपलब्ध कराए जाएगे।

 हरिद्वार। प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ 2024 के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उनके पुरस्कार की धनराशि उपलब्ध कराये गये बैंक खातों के माध्यम से प्रेषित की गयी है। कतिपय प्रतिभागियों के बैंक खातों में त्रुटि होने के कारण धनराशि वापस प्राप्त हुयी है।

अतः समस्त न्याय पंचायत / विकासखण्ड एवं जनपद स्तर के ऐसे विजेता प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वह अपने पुरस्कार की धनराशि हस्तांतरित किए जाने हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय में अपने बैंक खाता से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अवशेष का भुगतान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी