जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान जनपदों में अलर्ट की सूचना निम्न दिनांक 24,25,26,27, अगस्त को अलर्ट जारी है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान जनपदों में अलर्ट की सूचना निम्न दिनांक 24,25,26,27, अगस्त को अलर्ट जारी है।

2-दिनांक 24.08.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (औरेंज अलर्ट), साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना हैं (येलो अलर्ट)।

3-दिनांक 25.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चमोली, पौडी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (औरेंज अलर्ट), साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

4-दिनांक 26.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

5-दिनांक 27.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद अन्तर्गत सम्भावित आपातकालीन स्थिति/आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत निर्देश दिए कि आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करें। उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये। नगर एवं करबाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें। NH. PWD, PMGSY, ADB BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।  किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर-01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800, 9528250926, 9068197350 पर तत्काल दर्ज कराये

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को  सितंबर तक सभी सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी।
0 Minutes
Uncategorized
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।