बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही अत्मलपुर बोंगला में तिरछा हुवा बिजली पोल हो सकता है बड़ा हादसा
बहादराबाद। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम अत्मलपुर बोंगला में बिजली पोल हादसे को दावत दे रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में लगे एक बिजली के पोल पर तारों का अत्यधिक लोड होने के कारण पोल तिरछा होकर खड़ा है, जो कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल आए दिन और अधिक झुकता जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल पोल की मरम्मत कराने और तारों के भार को कम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही अत्मलपुर बोंगला में तिरछा हुवा बिजली पोल हो सकता है बड़ा हादसा
