हरिद्वार। (संजय लाम्बा) पतंजलि योग पीठ के रिसर्च सेंटर के सहायक इंजीनियर ने रविवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों ने खिड़की से झांकने पर युवक को दरवाजे पर रस्सी से लटका हुआ पाया। सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से लटका देख उसे नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल रुड़की भिजवाया। मृतक की पहचान रितेश कुमार 35 वर्ष पुत्र अभय कुमार सिंह निवासी कोरी वार्ड नंबर आठ थाना गढ़पुरा जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। रितेश पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट शाहन्तर शाह में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। प्रथम दृष्टता को देखते हुए मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है।
वही।बहादराबाद कोतवाल प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक बिहार से हरिद्वार बहादराबाद पतंजलि संस्थान में नौकरी कर रहा था और संस्थान के पास ही किराए के कमरे में रहता था कमरे में युवक ने फांसी लगाई पुलिस की मदद से शव को उप जिला अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। बाकी तथ्यो की बारीकी से जांच की जायेगी।
हरिद्वार। (संजय लाम्बा) पतंजलि योग पीठ के रिसर्च सेंटर के सहायक इंजीनियर ने रविवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
