एक साल से धोखाधडी कर फरार आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिद्वार ने बरसाना जिला मथुरा उ0प्र0 से किया गिरफ्तार।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वादी गजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी शिवलोक कालोनी रानीपुर कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार के द्वारा थाना आकर तहरीर दी कि संजीत कुमार पुत्र रामपाल मूल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार (हरियाणा) के द्वारा वादी से विजनेस के नाम पर बीस लाख रुपये लेकर धोखाधडी करना तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0 संजीत कुमार पुत्र रामपाल मूल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार (हरियाणा) पँजीकृत किया गया अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थर से टीमे गठीत की गयी जिनके द्वारा द्वारा मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर व मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया।
व अच्छी किस्म की मुखबिरी एंव सुरागरसी पतारसी के चलते थाना बरसाना जिला मथुरा (उ0प्र0 से पकडा गया।
बरसाना आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-संजीत कुमार पुत्र रामपाल मूल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार (हरियाणा)
पुलिस टीम
1- कुन्दन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक
2- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3- उ0नि0 हाकम सिंह
4- कां0ना0पु0 निर्मल रांगण
5- कां0अजीत तोमर
एक साल से धोखाधडी कर फरार आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। हरिद्वार ने बरसाना जिला मथुरा उ0प्र0 से किया गिरफ्तार।
