किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सूत्रों की मिली जानकारी पर उत्तराखण्ड हल्द्वानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक 16 साल की नाबालिग को कुछ दिनों से पेट दर्द की समस्या थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह करीब दो माह की गर्भवती है।
मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने किशोरी से पूछा तो पता चला कि वैलेजली लॉज निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ संबंध बनाए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही पीड़िता के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
वहीं, परिजनों ने गर्भपात कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई है। पुलिस आरोपों की पुष्टि और कानूनी कार्रवाई की मजबूती के लिए डीएनए जांच भी करेगी।
किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
