विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल बहादराबाद हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर किया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने प्रतिभा कर शिविर का लाभ लिया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल बहादराबाद हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर किया।

इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने प्रतिभा कर शिविर का लाभ लिया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, NH-58, बहादराबाद बायपास रोड, अतमलपुर बोंगला, बहादराबाद हरिद्वार में आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 लोगों ने निःशुल्क डॉक्टर परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर रवि बहादुर (ज्वालापुर विधानसभा) रहे। मुख्य अतिथि अपने साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शिविर स्थल पर पहुँचे और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

शिविर की मुख्य विशेषताएँ:

• निःशुल्क डॉक्टर परामर्श

• जांच/परीक्षणों पर 50% तक की छूट

• दवाइयों पर 10% तक की छूट

• पूर्व पंजीकरण एवं वॉक-इन दोनों की सुविधा

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लोगों की कतारें देखी गईं। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श व उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। कई मरीज अपने पुराने रिपोर्ट्स लेकर आए, जिससे डॉक्टरों को सटीक सलाह देने में मदद मिली।

जया मैक्सवेल हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने कहा की हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर वर्ग तक पहुँचें। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित यह शिविर उसी दिशा में एक प्रयास है। जनसमुदाय की भारी भागीदारी और माननीय विधायक इंजीनियर रवि बहादुर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। भविष्य में भी अस्पताल इसी प्रकार के जन-स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *