बहादराबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बहादराबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बहादराबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहादराबाद क्षेत्र में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजन के तहत 13 अप्रैल को विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक व संवैधानिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने और समाज में समानता एवं न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल एडवोकेट, प्रताप प्रधान, प्रमेन्द्र नारायण, जॉनी, दीपक, मिंटू, मदन लाल, नीरज चौहान, भाजपा नेता सुबोध राकेश, डॉ. जयपाल सिंह, हितेश चौहान, सतीश कुमार, तेलूराम, दाताराम चौहान, कृष्ण कुमार, लाला, सतपाल, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रमोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *