(संजय लाम्बा हरिद्वार) मोबाइल छीनने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(संजय लाम्बा हरिद्वार)
मोबाइल छीनने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार। रुड़की प्रभारी उप निरक्षक गंगनहर पर वादी मुनवर निवासी शैखपुरी तेलीवाला द्वारा खुद के ओप्पो A-53 मोबाइल को शैखपुरी कब्रिस्तान के सामने अज्ञात बदमाश द्वारा छीनने के सम्बंध में मु0अ0स0 222/21 धारा 356 IPC पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ऐसे मोबाइल छीनने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से अंकुश लगाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के द्वारा व0उप निरी0 के साथ सभी चौकी/ हल्का प्रभारियों की चेतक पुलिस कर्मियों के साथ टीमें गठित की गयी है। जिनके द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियुक्त शाहवांन मलिक पुत्र अलीहसन निवासी बड़ी मस्जिद तेलीवाला को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम
का0 376 हरि सिंह
का099 हसन जैदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *